नई दिल्ली. शियोमी (Xiaomi) का फोन खरीदने के लिए नई सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. Xiaomi भारत में अपनी Mi 10T स्मार्टफोन सीरीज को 15 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है. आपको बता दें Mi 10T स्मार्टफोन को ग्लोबली पिछले हफ्ते EUR 499 (करीब 43,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है. वही Mi 10T pro स्मार्टफोन को EUR 599 (करीब 51,700 रुपये) में भारत में लॉन्च किया जाएगा. मनु जैन के Twitter पोस्ट में Mi 10T Lite स्मार्टफोन को शामिल किया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Mi 10T Lite स्मार्टफोन देरी से लॉन्च किया जा सकता है.
15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी Mi 10T स्मार्टफोन सीरीज-Mi 10T स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल लॉन्च के बाद शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने कंफर्म किया कि Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट भारत में 15 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा.Mi 10T Pro और Mi 10T फोन में एक जैसा होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन और 144Hz रिफ्रेश रेट है. दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होंगे.Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले के साथ आएगा. फोन की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा.
Mi fans: Much love, can't wait. Launch it now. 🤩
— Mi India #Mi10TSeries5G (@XiaomiIndia) October 5, 2020
Us: Hold my ☕#Mi10TSeries5G is coming on 𝟏𝟓𝐭𝐡 𝐎𝐜𝐭𝐨𝐛𝐞𝐫.#Mi10TPro5G #Mi10T5G
Know more - https://t.co/BCoqZHScEC#Mi10TSeries5GOct15 pic.twitter.com/x0SStzWZp3
फोन octa-core Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ आएगा. इसे 8GB of LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलेगा. Mi 10T स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. Mi 10T Pro स्मार्टफोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा.
वही Mi 10T Pro स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जिसे ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (OIS), 13MP सेकेंड्री कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा.
दोनों स्मार्टफोन में 20MP सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आएगा. Xiaomi स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा. Mi 10T स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. वहीं Mi 10T Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी. फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.


0 टिप्पणियाँ