Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

छोटे बच्चे ने गाना गाते हुए लगाई पिता को डांट, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Viral Video

viral-video


नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) यूं तो इन दिनों टीवी का मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12'' (Kaun Banega Crorepati 12) की मेजबानी कर रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अमिताभ बच्चन अकसर ट्विटर पर वायरल वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक बाप और बेटे की जोड़ी हारमोनियम बजाती हुए गाने का अभ्यास करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह छोटा बच्चा अपने पिता के साथ सुर से सुर मिला रहा है. हालांकि, बीच-बीच में बच्चा अपने पिता को सही से गाने के लिए भी कह रहा है.

वीडियो में बच्चा अकेले भी गाता नजर आ रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने कैप्शन में लिखा, "बच्चा, आदमी का पिता होता है." अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अमिताभ बच्चन अकसर ऐसे वीडियो फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं, जो आते ही सुर्खियों में छा जाते हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ