पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
गुल ने पाकिस्तान की तरफ से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे) 2016 में खेला था। वह राष्ट्रीय टी20 कप में बलूचिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उनकी टीम रावलपिंडी में सदर्न पंजाब से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।
Umar Gul has signed off on his 20-year professional career after Balochistan failed to qualify for the National T20 Cup semifinals.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 16, 2020
What a career he has had 👏 pic.twitter.com/OxjdZTMQFG
गुल ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘भारी मन से और काफी सोच विचार करने के बाद मैंने राष्ट्रीय टी20 कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा पाकिस्तान के लिये पूरे जुनून और जज्बे के साथ खेला। क्रिकेट हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा लेकिन सभी अच्छी चीजों का एक न एक दिन अंत होता है। ’’
पेशावर में जन्में 36 वर्षीय गुल ने 2003 में वनडे में पदार्पण किया। उसी वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में खेला था।
गुल ने 47 टेस्ट मैचों में 34.06 की औसत से 163 विकेट लिये। उन्होंने 130 वनडे में 179 विकेट और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 85 विकेट लिये।


0 टिप्पणियाँ