Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

Sainik School Admission 2020: लड़कियों(girls) को पहली बार एडमिशन दे रहा है ये सैनिक स्‍कूल ,जानें कैसे मिलेगा प्रवेश

sainik-school-gujarat-for-girls

Sainik School Admission 2020: गुजरात के एकमात्र सैनिक स्कूल जामनगर जिले के बलाचडी गांव के पास स्थित है, जिसने हाल ही में रक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पहली बार लड़कियों को प्रवेश देने का फैसला किया है. सैनिक स्कूल बलाचडी अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 में लड़कियों को शुरू करने के लिए तैयार कर रहा है और कुल रिक्तियों का 10 प्रतिशत या न्यूनतम 10 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित की जाएंगी, गुजरात के रक्षा पीआरओ ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्कूल में लड़कियों के लिए एक छात्रावास बनाया जा रहा है. पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण भी उसी तरह दिया जाएगा जैसा कि लड़कों को सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में शामिल करने के लिए किया जाता है.

Sainik School entrance exam: NTA करेगी आयोजित

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पहली बार सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है. अगले शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी.

बता दें कि देश के 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन की प्रक्र‍िया शुरू करने के लिये नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर एडमिशन से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है.

एडमिशन के लिये आवेदन प्रक्र‍िया 20 अक्‍टूबर को शुरू हो गई है और छात्र 19 नवंबर 2020 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिये छात्रों को एआईएसएसईई की वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाना होगा. कक्षा 6वीं के लिये स्‍टूडेंट की उम्र 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए. एससी और एसटी छात्रों के लिये एग्‍जाम फीस 400 रुपये है, जबकि अन्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिये एग्‍जामिनेशन फीस 550 रुपये है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ