गूगल ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि मिनी ऐप स्टोर ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी जैसे कि HTML और जावास्क्रिप्ट को एकीकृत करेगा और पेटीएम ऐप पर 150 मिलियन एक्टिव यूज़र्स एक्सेस देगा। वेबसाइट पर कुछ ऐप्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें 1MG, NetMeds, Decathlon Domino’s Pizza, FreshMenu और NoBroker समेत 300 से ज्यादा ऐप शामिल हैं।
पेटीएम का कहना है कि डेवलपर्स इस प्लेटफॉर्म पर पेटीएम वॉलेट और UPI के ज़रिए 0% पेमेंट चार्ज पर ऐप्स को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड के ज़रिए ऐसा करने पर ऐप डिवेलपर्स को 2% चार्ज देना होगा। ये प्लेटफॉर्म अनैलिटिक्स, पेमेंट कलेक्शन और मार्केटिंग टूल्स के लिए डेवलपर डैशबोर्ड के साथ आता है।
मिनी ऐप स्टोर पर मिनी ऐप्स मिलेंगे, जिनका इंटरफेस मोबाइल ऐप की तरह ही होगा। मिनी ऐप्स एक तरह के कस्टम बिल्ड मोबाइल वेब होते हैं, जो यूजर्स को बिना डाउनलोड किए ऐप जैसा एक्सपीरिएंस देते हैं।
When you take what we earn, you don’t grow together.
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) October 5, 2020
You grow at our cost.
Young co’s seek tax rebates & holidays from governments. And Google takes all this money spent by Indians on other Indian’s apps to offshores.
Depriving us of our capital investments, jobs & growth. https://t.co/SUEfZuefq1
पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के मुताबिक, ‘मुझे गर्व है कि हम आज कुछ ऐसा लॉन्च कर रहे हैं जो हर भारतीय ऐप डेवलपर के लिए एक नया अवसर पैदा करता है। पेटीएम मिनी ऐप स्टोर हमारे युवा भारतीय डेवलपर्स को हमारी पहुंच का फायदा उठाने और नए इनोवेटिव बनाने के लिए पेमेंट करने का अधिकार देता है। पेटीएम यूजर्स के लिए, यह एक सहज अनुभव होगा जिसे अलग से डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होती है,और ये उन्हें पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है। ’


0 टिप्पणियाँ