Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

NEET 2020 Counseling: आज से पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करें



NEET-2020-Counseling


NEET 2020 
प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहले चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से किया जा सकता है। 

NEET परीक्षा के आधार पर सफल घोषित किए गए उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं और अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

MCC द्वारा NEET 2020 के लिए निर्धारित मेडिकल और डेंटल की कुल सीटों में से, ऑल इंडिया कोटे की 15% सीटों के लिए पंजीकरण किया जाना है। 

जिन उम्मीदवारों को इन सीटों के लिए मेरिट सूची में शामिल किया गया है, वे ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। उम्मीदवार एमसीसी वेबसाइट पर अपने स्कोर और रैंक के अनुसार काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

यहां NEET 2021 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने का तरीका बताया गया है

  1. पहले चरण की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी वेबसाइट पर जाने के बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  2. इसके बाद, ऑनलाइन पंजीकरण पृष्ठ पर मांगी गई जानकारी को भरना और जमा करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी चयनित सीटों के विवरण भरने और लॉक करने का विकल्प प्रस्तुत करना होगा। 
  3. NEET 2020 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ