Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

MP Police Recruitment 2020: 4000 कॉन्सटेबल भर्ती(Constable Recruitment) के लिए नोटिस जारी

mp-police-recruitment-2020

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB), भोपाल ने अपने नवीनतम विज्ञापन में राज्य सरकार के पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। 

MPPEB मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2020 के तहत विभाग के रेडियो और सामान्य ड्यूटी उप-विभागों में कुल 4000 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें से 138 रिक्तियां कॉन्स्टेबल (रेडियो) के लिए हैं, जबकि शेष 3862 रिक्तियां कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए घोषित की गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती कार्यक्रम

एमपीपीईबी मध्य प्रदेश 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवार 12 जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके अलावा, राज्य पुलिस विभाग में 4000 कांस्टेबल पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने की तिथि 6 मार्च 2021 से शुरू की गई है।

यहां देखें मध्य प्रदेश 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती कार्यक्रम नोटिस

यहां आवेदन कर सकेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ