Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विजयलक्ष्मी रमणन का निधन

vijayalaxmi-ramanan

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) विजयलक्ष्मी रमणन का निधन (First Woman Officer of IFA Passes Away) हो गया है। वह 96 साल की थीं। 

विजयलक्ष्मी रमणन के बारे में :

विजयलक्ष्मी रमणन का जन्म फरवरी 1924 में हुआ था। एमबीबीएस करने के बाद वह 22 अगस्त 1955 को भारतीय सेना की मेडिकल कोर में शामिल हो गई थीं और उन्हें उसी दिन वायुसेना में भेज दिया गया था। उन्होंने वायुसेना के अलग-अलग अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने युद्धों के दौरान घायल हुए सैनिकों का भी इलाज किया और प्रशासनिक दायित्वों को भी अंजाम दिया।

फरवरी 1979 में रिटायर हो गईं थीं विजयलक्ष्मी रमणन :

विजयलक्ष्मी रमणन को अगस्त 1972 में विंग कमांडर की रैंक के रूप में प्रमोशन मिला था। पांच साल बाद उन्हें विशिष्ट सेवा पदक मिला था। फरवरी 1979 में वह रिटायर हो गई थीं। उनके पति दिवंगत के वी रमणन भी भारतीय वायुसेना के अधिकारी थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। रमणन कर्नाटक संगीत में भी प्रशिक्षित थीं और बहुत ही कम उम्र में उन्होंने आकाशवाणी कलाकार के रूप में भी काम किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ