भारत का सामान्य परिचय
हमारा भारत एक महान देश है। इसकी सभ्यता एवं संस्कृति उतनी पुरानी है ,जितना स्वयं मानव। इसकी विशालता ने इसे महाद्वीप की संझा दी है। यह एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है ,पर स्वयं एक महाद्वीप दिखता है। भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसका नाम हिन्द महासागर से जुड़ा है।
इसका प्राचीन नाम आर्यावत ,उत्तर भारत में बसने वाले आर्यो के नाम पर किया गया है। इन आर्यो के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारतवर्ष कहलाया। वैदिक आर्यो का निवास स्थान सिंधु नदी घाटी में था ,जिसे ईरानियों ने हिन्दू नदी तथा देश को हिंदुस्तान कहा। यूनानीयों ने सिन्धु को इण्डस तथा इस देश को इंडिया कहा।
हमारी मातृभूमि बहुत विशाल और विस्तृत है। भारत में जितनी भौतिक ,मानवीय तथा सांस्कृतिक विविधताएं पाई जाती है ,शायद ही विश्व में कही पाई जाती है। उत्तर से दक्षिण व पूर्व से पश्चिम तक धरातल ,जलवायु ,वनस्पति तथा आर्थिक संसाधनों की विविधता के साथ ही निवासियों के जीवन ,रहन-सहन ,भाषा बोलियाँ,खान-पान,वेशभूषा ,रीती-रिवाज़ो में विभिन्नता मिलती है ,लेकिन इनमे भी सर्वव्यापी एकता के दर्शन होते है।
नामकरण :
- भारत वर्ष - आर्यो द्वारा
- हिंदुस्तान - ईरानियों व फारसियो द्वारा
- इंडिया - यूनानियों के द्वारा
- आर्यवत - ऋग्वेद कल में
जनसंख्या :
- 121 करोड़ (2011 की जनगणना ) वर्तमान में 137 करोड़ लगभग(अनुमानित)
- जनसंख्या में स्थान - विश्व व एशिया में दूसरा लेकिन दक्षिण एशिया में प्रथम है।
क्षेत्रफल :
- 32 ,87 ,263 वर्ग किलोमीटर (सम्पूर्ण विश्व का 2 .4 %)
- क्षेत्रफल में स्थान - विश्व में सातवाँ , एशिया में दूसरा।,दक्षिण एशिया में प्रथम
- क्षेत्रफल का क्रम - 1. रूस 2. कनाडा 3. चीन 4. यू एस ए 5. ब्राजील 6. आस्ट्रेलिया 7. भारत
विस्तार :
- अक्षाशीय विस्तार - 6 4 उत्तरी अक्षांश से 37 6 उत्तरी अक्षांश तक।
- देशान्तरीय विस्तार - 68 7 पूर्वी देशान्तर से 97 25 पूर्वी देशान्तर।
भारत की स्थिति और विस्तार(India's position and expansion)
भारत का अक्षाशीय विस्तार :
- भारत की अवस्थिति उत्तरी गोलार्ध में है। जिसका अक्षाशीय विस्तार 6 डिग्री 4 मिनट उत्तरी अक्षांश से 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश तक है।
- भारत का उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल(सियाचिन ग्लेशियर , लद्दाख ) 37º6' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।
- भारत का दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा प्वाइंट(ग्रेट निकोबार द्वीप) 6º4' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है लेकिन मुख्य भूमि की दक्षिणतम बिन्दु 8º 4' उत्तरी अक्षांश कन्याकुमारी(तमिलनाडु) में स्थित है।
भारत का देशान्तरीय विस्तार:
- भारत का पूर्वी देशान्तरीय विस्तार 68º7' पूर्वी देशान्तरीय से 97º25' पूर्वी देशान्तरीय तक है।
- भारत का सबसे पूर्वी बिंदु किबिधु या नेफा या वालांगु(अरुणाचल प्रदेश ) 97º25 पूर्वी देशान्तरीय विस्तार पर स्थित है।
- भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु गोहरमाता,कच्छ का रन (गुजरात ) 68º7' पूर्वी देशान्तरीय विस्तार पर स्थित है।
मानक समय रेखा:
- मानक समय रेखा 82º 30' पूर्वी देशान्तर(इलाहबाद के नैनी से) से होकर गुजरती है।
- भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंण्टे 30 मिनट आगे है।
मानक समय रेखा पर 5 राज्य स्थित है :
- उत्तरप्रदेश
- मध्यप्रदेश
- छत्तीसगढ़
- उड़ीसा
- आंध्रप्रदेश
कर्क रेखा:
- कर्क रेखा 23º 30' उत्तरी अक्षांश से होकर गुजरती है।
कर्क रेखा, भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।
1. गुजरात 2. राजस्थान 3.मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6 पश्चिम बंगाल .7. मिजोरम 8. त्रिपुरा
कर्क रेखा के सबसे निकटतम शहर :
- गुजरात की राजधानी गांधीनगर
- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल
- झारखंड की राजधानी रांची
- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला
- मिजोरम की राजधानी आइजोल
- राजस्थान का एक शहर बांसवाड़ा
रांची शहर कर्क रेखा के सबसे नजदीकी शहर है।
कर्क रेखा के उत्तर की ओर स्थित राज्य : 13 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश
1. जम्मू और लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश ) 2. पंजाब 3 .हरियाणा 4. उत्तराखंण्ड 5. हिमाचल प्रदेश 6. दिल्ली
7. उत्तरप्रदेश 8. बिहार 9. अरूणाचल प्रदेश 10. नागालैण्ड 11. मेघालय 12. मणिपुर 13. असम 14. सिक्किम
कर्क रेखा के दक्षिण की ओर स्थित राज्य : 8 राज्य
1. महाराष्ट्र 2. कर्नाटक 3. तमिलनाडू 4. गोवा 5. केरल 6. आंध्रप्रदेश 7. तेलंगाना 8. उड़ीसा।
भारत का क्षेत्रफल :
- भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।
- भारत के उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तार 3214 किलोमीटर . है
- पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में रन के कच्छ तक विस्तार 2933 किलोमीटर है।
- भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।
- यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश(सम्पूर्ण विश्व का 2 .4 %)है।
- 1 रूस 2 कनाडा 3 चीन 4 यू एस ए 5 ब्राजील 6 आस्ट्रेलिया 7 भारत
भारत के भू-आवेष्ठित राज्य -05
हरियाणा ,मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,झारखण्ड ,तेंलगाना
भारत के अंतिम सीमा बिन्दु:
- भारत का उत्तरतम बिंदु इंदिरा काॅल(लद्दाख़) है।
- भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वांइट(ग्रेट निकोबार द्वीप) है।
- भारत का पूर्वोत्तम बिंदु किबिथु(अरूणाचल प्रदेश) है।
- भारत का पश्चिमतम बिंदु गोहरमाता(गुजरात) है।
- भारत का दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।
- इंदिरा प्वाइंट का पूर्व नाम ‘पिगमेलियन प्वांइट’ अथवा ला हिन्चिंग था।
पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर भारतीय महाद्वीप के तटों पर स्थित है।
भारत की कुल सीमा रेखा :
थल सीमा रेखा की कुल लम्बाई - 15200 किलोमीटर
- पूर्व से पश्चिमी सीमा की लम्बाई - 2933 किलोमीटर
- पूर्वी बिंदु - नेफा
- पश्चिमी बिंदु - कच्छ का रन
- उत्तर से दक्षिण सीमा की लम्बाई - 3214 किलोमीटर
- उत्तरी बिंदु - इंदिरा कॉल
- दक्षिणी बिंदु - कपकेमोरिन(मुख्य भू भाग ),वर्तमान में सम्पूर्ण भारत का दक्षिणतम बिंदु ग्रेट निकोबार है।
भारत की सर्वाधिक सीमा रेखा बांग्लादेश(4096 किमी.) के साथ बनती है और सबसे कम अफगानिस्तान(80 किमी.) के साथ बनती है। अफगानिस्तान की स्थलीय सीमा का क्षेत्र पाक् अधिकृत (जम्मू एवं कश्मीर) है।
स्थलीय सीमा का क्रम :
बांग्लादेश(4096 किमी.) >चीन(3917 किमी.) >पाकिस्तान(3310 किमी.) >नेपाल(1752 किमी.) >म्यांमार(1458 किमी.) > भूटान(587 किमी.) > अफगानिस्तान(80 किमी.)
भारत की जल सीमा :
- भारत की जलीय सीमा मुख्य भू-खंड से 6100 किलोमीटर है और द्वीपों सहित 7516 किलोमीटर है।
- सर्वाधिक तट रेखा की लम्बाई 1 गुजरात 2 आंध्रप्रदेश
- सबसे कम तट रेखा की लम्बाई - गोवा
भारतीय तटों के नाम :
1. काठियावाड़ तट (गुजरात) 2. कोंकण तट(गोवा ,महाराष्ट्र ) 3. कोनार तट (कर्नाटक) 4. मालाबार तट(कर्नाटक) 5. कोरोमंडल तट (तमिलनाडु ) 6, उत्तरी सरकार तट या रॉयल सीमा (आंध्रप्रदेश और ओडिसा)
7. दीघा सीमा (पश्चिम बंगाल )
भारत के पड़ोसी देश :
- पाकिस्तान ,अफगानिस्तान ,चीन नेपाल ,भूटान ,म्यांमार ,बांग्लादेश ,श्रीलंका ,मालदीव है
- भारतीय सीमा को स्पर्श करने वाले कुल देशो की संख्या 7 है।
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं :
- रेडक्लिफ रेखा (1947) - भारत(राजस्थान ,पंजाब ) और पाकिस्तान के बीच व भारत और बांग्लादेश
- डूरण्ड रेखा(1896) - पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच। या रेखा पूर्व में भारत और अफगानिस्तान के बीच सर डूरण्ड द्वारा 1896 में निर्धारित की गई थी। वर्तमान में यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है। भारत और बांग्लादेश को ‘तीन बीघा गलियारा’ जोड़ता है।
- मैकमोहन रेखा (1912) - भारत(सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश) और चीन के बीच।
- अराकान की पहाड़ियां - भारत व म्यांमार के बीच
- शून्य रेखा - त्रिपुरा व बांग्लादेश के बीच।
- डोंगरा -लद्दाख सीमा - लद्दाख और तिब्बत के बीच।
- 24 डिग्री उत्तरी अक्षांश - भारत व सिंध के बीच।
- LOC (1972) - पाक अधिकृत और भारत अधिकृत(लद्दाख ) के बीच।
- पाक जलसंधि - भारत व श्रीलंका के बीच।
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय राज्य :
- बांग्लादेश(4096 किलोमीटर) - असम ,प. बंगाल,त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम ।
- चीन(3917 किलोमीटर) - लद्दाख़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
- पाकिस्तान(3310 किलोमीटर) - गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख़।
- नेपाल(1752 किलोमीटर) - उत्तराखण्ड,उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम ।
- म्यांमार(1458 किलोमीटर) - अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
- भूटान(587 किलोमीटर) - प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम ।
- अफगानिस्तान(80 किमी.) - लद्दाख़(पाक् अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर)।
नोट :
त्रिपुरा एकमात्र ऐसा राज्य है जो बांग्लादेश से तीनो ओर से घिरा हुआ है।
0 टिप्पणियाँ