सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सबसे वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक एम.राजेश्वर राव को केंद्रीय बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा, "नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने एम. राजेश्वर राव को रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। वह केंद्रीय बैंक में एक कार्यकारी निदेशक हैं। '
राव की नियुक्ति एन. एस. विश्वनाथन को पद छोड़ने के बाद खाली किया गया है। स्वास्थ्य कारणों से उनका कार्यकाल समाप्त होने से तीन महीने पहले विश्वनाथन ने इस्तीफा दे दिया। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं।
RBI के बारे में परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य :-
- भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई।
- रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं।
- यद्यपि प्रारंभ में यह निजी स्वमित्व वाला था, 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वमित्व है।
- श्री शक्तिकान्त दास(गवर्नर)
- श्री बी. पी. कानूनगो(उप गवर्नर)
- श्री महेश कुमार जैन(उप गवर्नर)
- डॉ. एम. डी. पात्र(उप गवर्नर)


0 टिप्पणियाँ