Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

अंकिता लोखंडे ने लाल सूट में शेयर की Photos,सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं तस्वीरें

ankita-lokhande

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अकसर इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल सूट में फोटो सेशन करवाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Photos) काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आखिर में लोग आपको वैसे भी जज करेंगे. इसलिए दूसरों को इंप्रेस करने के लिए अपना जीवन ना जिएं, केवल खुद को इंप्रेस करने के लिए अपनी जिंदगी जिएं."

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में एक्ट्रेस हरी कलर की साड़ी में 'संवार लूं' गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं. एक्ट्रेस के स्टेप्स इस वीडियो में सबको बेहद पसंद आ रहे थे. एक्ट्रेस का यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर भी छा गया था. 
Instagram पर यह पोस्ट देखें

In the end, People will judge you anyway, So don’t live your life impressing others live your life impressing yourself ❤️ Shot by - @imtanmaykhutal

को Ankita Lokhande (@lokhandeankita) द्वारा साझा की गई पोस्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ