Amazfit Bip U स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 9 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगी। साथ ही इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट मोड मिलेंगे। इसके अलावा Amazfit Bip U स्मार्टवॉच 50 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आएगी, जिन्हें ग्राहक अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर पाएंगे। यह वॉच स्ट्रेस ट्रैकिंग, मेन्स्ट्रूअल साइकल, ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ आएगी। नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रजिस्टेंस के साथ आएगी। इसमें 1.43 इंच का HD TFT LCD कलर डिस्प्ले दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भारत में 3,499 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस में आएगी। यह स्मार्टवॉच Amazon India और Amazfit India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। स्मार्टवॉच की बिक्री भारत में शुक्रवार 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं इंट्रोडक्टरी पीरियड खत्म होने के बाद स्मार्टवॉच Amazfit Bip U 3,999 में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, पिंक, ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच PAI (पर्सनल एक्टिविटी इंटेलीजेंस) के साथ आएगी, जो यूजर्स के ओवरआल फिटनेस को इंडीकेट करेगी। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगी। इसका रेजोल्यूशन 320x302 पिक्सल होगा। स्मार्टवॉच TFT-LCD कलर डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेाग। साथ ही एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग होगी। स्मार्टवॉच में 50 से ज्यादा वॉच फेस और 60 से ज्यादा स्पोर्ट फीचर मिलेंगे।


0 टिप्पणियाँ