Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

Redmi K30 : Xiaomi जल्‍द लॉन्‍च करेगी 12+512GB वाला स्मार्टफोन , यहां देखें इसके फीचर्स

xionomi-k-30

नई दिल्‍ली. चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द ही नया K30 स्मार्टफोन (Xiaomi Redmi K30) लॉन्च करने वाली है. शाओमी ने इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों चीन की नियामक एजेंसी टेना पर प्रदर्शित किया था. जिसके बाद K30 फोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं. माना जा रहा है कि शाओमी अपने इस फोन को इंडिया में भी लॉन्च करेगी. इससे पहले शाओमी ने 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज के साथ दिसंबर 2019 में रेडमी K30 लॉन्च किया था. जिसकी रिकॉर्ड तोड़ सेल हुई थी.

Redmi K30 के फीचर्स : 

शाओमी K30 स्मार्टफोन को 6, 8 और 12 जीबी रैम के साथ 128, 256 और 512 जीबी स्‍टोरेज के वेरिएंट में मार्केट में लॉन्च करेगी. इस डिवाइस में 5,000 mAh की शक्तिशाली बैटरी होगी साथ ही स्मार्टफोन में 6.67 इंच के एलसीडी डिस्प्ले को फूल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.

Redmi K30 के स्पेसिफिकेशन :

रेडमी के30 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ओएस पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा. यह स्मार्टफोन 5 जी नेटवर्क को स्पोर्ट करेगा. वहीं अभी इसके कैमरे के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है

रेडमी के30 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें बैटरी 5000mah की होगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, 5जी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं.

शाओमी इस फोन से पुराना रुतबा हासिल करना चाहेंगी : 

शाओमी को पिछले दिनों सैमसंग ने इंडियन मार्केट में खासा नुकसान पहुंचाया है. काउंटर पाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग ने चीनी कंपनी शाओमी को पछाड़ कर स्मार्टफोन मार्केट पर बादशाहत कायम कर ली है दरअसल सैमसंग इस समय स्मार्टफोन मार्केट में नंबर वन की पोजीशन में आ गई है.

sourcelink


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ