![]() |
| संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी |
संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डॉक टिकट जारी किया गया।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने स्मारक डाक टिकट जारी करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के साथ ही भारत ने इस वैश्विक संस्था की सफलता के लिए पूर्ण क्षमता से प्रयास किए हैं। भारत की संयुक्त राष्ट्र शांति प्रयासों में अग्रणी भूमिका रही है।
उल्लेखनीय है कि डाक विभाग इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की 9वीं, 40वीं और 50वीं वर्षगांठ पर 1954, 1985 व 1995 में इसी तरह के स्मारक डाक टिकट जारी किए थे।
भारतीय डाक विभाग :एक नजर
- भारतीय डाक का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- वर्तमान में भारतीय डाक की महानिदेशक अरुंधति घोष है ।
संयुक्त राष्ट्र :एक नज़र
- संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
- संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गयी थी।
- वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस है।


0 टिप्पणियाँ