नवरात्रि के मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू हुई Great Indian Festival सेल को बढ़ाकर दिवाली तक कर दिया है। यानि अब यूजर्स इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स का लाभ दिवाली तक उठा सकते हैं।
इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर एक्सेसरीज तक सभी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon सेल में बेस्ट डील्स के तहत आप Nokia 5.3 को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं।
आइए जानते हैं इस पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में।
New Price of Nokia 5.3
Amazon Great Indian Festival सेल में Nokia 5.3 के 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 6GB + 64GB मॉडल 13,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। जबकि इनकी ओरिजनल कीमत 13,999 रुपये और 15,499 रुपये है।
यह स्मार्टफोन चारकोल, सियान और सैंड तीन कलर ऑप्शन में खरीददारी के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon India से खरीद सकते हैं।
Nokia 5.3 को NO Cost EMI में खरीदें
Nokia 5.3 को यूजर्स नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर Prime Users के लिए कैशबैक उपलब्ध है।
Nokia 5.3 के स्पेसिफिकेशन्स(Specifications) और फीचर्स(Features)
Nokia 5.3 में यूजर्स को 720 x 1640 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.55 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। फोन के बैक पैनल में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर की भी सुविधा उपलब्ध है।
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट पर काम करता है और इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Nokia 5.3 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है। जबकि 5MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP के दो अन्य सेंसर दिए गए हैं।
वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी दो दिनों का बैकअप देने में सक्षम है।


0 टिप्पणियाँ