![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
17 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली
बता दें कि बीते दिनों खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में करीब तीन महीने पहले कथित रूप से सामूहिक बलात्कार झेलने वाली 17 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि हमें आज ही स्थानीय मीडिया में आयी खबरों से सूचना मिली है कि धनोरा थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को पांच लोगों ने नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली.
इससे पहले पुलिस के पास कोई सूचना नहीं थी
अधिकारियों ने बताया कि घटना की इससे पहले पुलिस के पास कोई सूचना नहीं थी, और न ही किसी ने कोई शिकायत दी थी. लेकिन, किशोरी के चाचा का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया था कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ माह पहले कोंडागांव जिल के धनोरा थाना क्षेत्र में एक बालिका ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर ली थी. सूचना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी आज वहां पहुंचे थे.


0 टिप्पणियाँ