शिवनाथ नदी(Shivnath River)
- प्राचीन नाम - शुनिनदी (मत्स्य एवं वामन पुराण के अनुसार )
- उद्गम - गोड़ारी गॉव गड़चिरोली(महाराष्ट्र)
- पूर्व उद्गम - पानाबरस की पहाड़ी अम्बागढ़ चौकी(राजनांदगांव)
- विसर्जन - शिवरीनारायण के निकट महानदी पर(जांजगीर चाम्पा )
- कुल लम्बाई - 290 Km (छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी व लम्बी नदी)
- प्रवाह क्षेत्र - राजनांदगांव ,दुर्ग,बेमेतरा,मुंगेली,बिलासपुर ,जांजगीर चाम्पा(सात जिलों से होकर)
- तटीय स्थल - 1 दुर्ग 2 नांदघाट 3 मदकूद्वीप (मुंगेली ) 4 सोमनाथ (बलौदाबाजार)
सहायक नदी :-
बाएं तट- आमनेर ,सकरी ,हॉप ,मनियारी ,अरपा ,लीलागर
दायें तट - तांदुला ,खरखरा,खारुन ,जमुनिया
परियोजना - मोंगरा बैराज (राजनांदगांव )
शिवनाथ की सहायक नदी :-
1. खरखरा नदी(Kharkhara River)
- उद्गम - यह नदी डौंडीलोहारा (बालोद) से निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 90 km है.
- विसर्जन - शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- परियोजना - खरखरा जलाशय (मिट्टी निर्मित बांध ) इसी नदी पर बनाया गया है जो की बालोद जिले में स्थित है.
2. तांदुला नदी (Tandula River)
- उद्गम - यह नदी भानुप्रतापपुर(कांकेर) से निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 64 km है.
- विसर्जन - शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- प्रवाह क्षेत्र - यह नदी कांकेर,बालोद,दुर्ग जिलों से होकर बहती है .
- परियोजना - तांदुला जलाशय इसी नदी पर बना हुआ है जो की बालोद जिले में स्थित है. यह छत्तीसगढ़ की प्रथम परियोजना है.
3. खारुन नदी (Kharun River)
- उद्गम - यह नदी पेटेचूआ पहाड़ी(बालोद) से निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 120 km है.
- विसर्जन - सोमनाथ के निकट, शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र बालोद,दुर्ग,रायपुर जिलों में है .
- तटीय शहर - इस नदी के तट में रायपुर एवं तरीघाट(दुर्ग) स्थित है.
4. जमुनिया नदी (Jamunia River)
- उद्गम - यह नदी बलौदाबाजार से निकलती है .
- विसर्जन - यह शिवनाथ नदी में जाकर मिल जाती है.
5. हॉफ नदी (Haf River)
- उद्गम - यह नदी कांदावानी की पहाड़ी (कबीरधाम) से निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 44 km है.
- विसर्जन - यह शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र कवर्धा ,बेमेतरा जिलों में है .
- तटीय शहर - इस नदी के तट में रायपुर एवं तरीघाट(दुर्ग) स्थित है.
6 मनियारी नदी (Maniyari River)
- उद्गम - यह नदी पेंड्रा लोरमी का पठार(मुंगेली) निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 134 km है.
- विसर्जन - मदकू द्वीप के निकट शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र मुंगेली,बिलासपुर जिलों में है.
- सहायक नदी - आगर,छोटी नर्मदा ,टसुवा व घोंघा इसकी सहायक नदी है .
- तटीय शहर - इस नदी के तट में अमेरिकापा तालगांव(बिलासपुर) स्थित है.
- यह नदी मुंगेली व बिलासपुर के बीच सीमा रेखा बनती है.
- परियोजना - इस नदी में खुड़िया बांध/राजीव गांधी जलाशय स्थित है जिसका निर्माण 1930 में किया गया था.
7. अरपा नदी (Arpa River)
- उद्गम - यह नदी खोडरी खोंगसरा पहाड़ी (बिलासपुर) से निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 100 km है.
- विसर्जन - यह नदी मणिकचौरा के निकट शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- सहायक नदी -खारंग इस नदी की सहायक नदी है.
- प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र बिलासपुर,बलौदाबाजार जिलों में है.
- परियोजना - भैंसाझार परियोजना(कोटा के समीप ) इसी नदी पर स्थित है. खारंग नदी पर खूंटाघाट बांध/संजय गांधी(1920) स्थित है.
8. लीलागर नदी (Leelagar River)
- यह शिवनाथ नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है.
- प्राचीन नाम - निडिला इस नदी का प्राचीन नाम है.
- उद्गम - यह नदी कोरबा(पूर्वी पहाड़ी से निकलती है .
- कुल लम्बाई - इसकी कुल लम्बाई 135 km है.
- विसर्जन - शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
- प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र कोरबा,बिलासपुर जिलों में है .
- तटीय शहर - इस नदी के तट मल्हार स्थित है.


0 टिप्पणियाँ