Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

छत्तीसगढ़ की नदियाँ(River Of Chhattisgarh) - भाग-02

महानदी की सहायक नदियाँ

mahanadi-river

शिवनाथ  नदी(Shivnath River)


महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी,महानदी एवं शिवनाथ नदी का दोआब क्षेत्र रायपुर और दुर्ग में फैला हुआ है.
  1. प्राचीन नाम - शुनिनदी (मत्स्य एवं वामन पुराण के अनुसार )
  2. उद्गम - गोड़ारी गॉव  गड़चिरोली(महाराष्ट्र)
  3. पूर्व उद्गम - पानाबरस की पहाड़ी अम्बागढ़ चौकी(राजनांदगांव)
  4. विसर्जन - शिवरीनारायण के निकट महानदी पर(जांजगीर चाम्पा )
  5. कुल लम्बाई - 290 Km (छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी व लम्बी नदी)
  6. प्रवाह क्षेत्र - राजनांदगांव ,दुर्ग,बेमेतरा,मुंगेली,बिलासपुर ,जांजगीर चाम्पा(सात जिलों से होकर)
  7. तटीय स्थल - 1 दुर्ग 2 नांदघाट 3 मदकूद्वीप (मुंगेली ) 4 सोमनाथ (बलौदाबाजार)

सहायक नदी :-

बाएं तट- आमनेर ,सकरी ,हॉप ,मनियारी ,अरपा ,लीलागर 

दायें तट - तांदुला ,खरखरा,खारुन ,जमुनिया 

परियोजना -  मोंगरा बैराज (राजनांदगांव )

शिवनाथ की सहायक नदी :-

1. खरखरा  नदी(Kharkhara River) 

  1. उद्गम - यह नदी डौंडीलोहारा (बालोद) से निकलती है .
  2. कुल लम्बाई - इसकी  कुल लम्बाई 90 km  है.
  3. विसर्जन - शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  4. परियोजना - खरखरा जलाशय (मिट्टी निर्मित बांध ) इसी नदी पर बनाया गया है जो की बालोद जिले में स्थित है.

2. तांदुला नदी (Tandula River)

  1. उद्गम - यह नदी भानुप्रतापपुर(कांकेर) से निकलती है .
  2. कुल लम्बाई -  इसकी  कुल लम्बाई 64 km  है.
  3. विसर्जन - शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  4. प्रवाह क्षेत्र - यह नदी कांकेर,बालोद,दुर्ग जिलों से होकर बहती है .
  5. परियोजना - तांदुला जलाशय इसी नदी पर बना हुआ है जो की बालोद जिले में स्थित है. यह  छत्तीसगढ़ की प्रथम परियोजना है.

3. खारुन नदी (Kharun  River)

  1. उद्गम - यह नदी पेटेचूआ पहाड़ी(बालोद) से निकलती है .
  2. कुल लम्बाई - इसकी  कुल लम्बाई 120  km  है.
  3. विसर्जन - सोमनाथ के निकट, शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  4. प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र बालोद,दुर्ग,रायपुर  जिलों में  है .
  5. तटीय शहर - इस नदी के तट में रायपुर एवं तरीघाट(दुर्ग) स्थित है.
4. जमुनिया नदी (Jamunia River)
  1. उद्गम - यह नदी बलौदाबाजार से  निकलती है .
  2. विसर्जन - यह शिवनाथ नदी में जाकर मिल जाती  है.
5. हॉफ नदी (Haf River) 
  1. उद्गम - यह नदी कांदावानी की पहाड़ी (कबीरधाम) से निकलती है .
  2. कुल लम्बाई - इसकी  कुल लम्बाई 44 km  है.
  3. विसर्जन - यह शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  4. प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र कवर्धा ,बेमेतरा  जिलों में  है .
  5. तटीय शहर - इस नदी के तट में रायपुर एवं तरीघाट(दुर्ग) स्थित है.

6 मनियारी नदी (Maniyari River) 

  1. उद्गम - यह नदी पेंड्रा लोरमी का पठार(मुंगेली)  निकलती है .
  2. कुल लम्बाई - इसकी  कुल लम्बाई 134 km  है.
  3. विसर्जन - मदकू द्वीप के निकट शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  4. प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र मुंगेली,बिलासपुर  जिलों में  है.
  5. सहायक नदी - आगर,छोटी नर्मदा ,टसुवा व घोंघा इसकी सहायक नदी है .
  6. तटीय शहर - इस नदी के तट में अमेरिकापा तालगांव(बिलासपुर) स्थित है.
  7. यह नदी मुंगेली व बिलासपुर के बीच सीमा रेखा बनती है.
  8. परियोजना - इस नदी में खुड़िया बांध/राजीव गांधी जलाशय स्थित है  जिसका निर्माण 1930 में किया गया था.

7. अरपा नदी (Arpa River) 

  1. उद्गम - यह नदी खोडरी खोंगसरा पहाड़ी (बिलासपुर)  से निकलती है .
  2. कुल लम्बाई - इसकी  कुल लम्बाई 100  km  है.
  3. विसर्जन - यह नदी मणिकचौरा के निकट  शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  4. सहायक नदी -खारंग इस नदी की सहायक नदी है.
  5. प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र बिलासपुर,बलौदाबाजार  जिलों में  है.
  6. परियोजना - भैंसाझार परियोजना(कोटा के समीप ) इसी नदी पर स्थित है. खारंग नदी पर खूंटाघाट बांध/संजय गांधी(1920) स्थित है.

8. लीलागर नदी (Leelagar River)

  1. यह शिवनाथ नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है.
  2. प्राचीन नाम - निडिला इस  नदी का प्राचीन नाम है.
  3. उद्गम - यह नदी कोरबा(पूर्वी पहाड़ी   से निकलती है .
  4. कुल लम्बाई - इसकी  कुल लम्बाई 135 km  है.
  5. विसर्जन - शिवनाथ नदी में जाकर मिलती है.
  6. प्रवाह क्षेत्र - इस नदी का प्रवाह क्षेत्र कोरबा,बिलासपुर  जिलों में  है .
  7. तटीय शहर - इस नदी के तट मल्हार स्थित है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ