उन्होंने आगे कहा कि हम एक ऐसे इवेंट के साथ जुड़कर बेहद खुश और रोमांचित हैं जिसे हमारे देश में इतने बड़े पैमाने पर फॉलो किया जाता है। हम दृढ़ निश्चय, ईमानदारी, आत्मविश्वास और इसके साथ ही स्वयं की सीमाओं के बारे में जागरुकता जैसे मूल्यों को साझा करने में भरोसा रखते हैं। दुनियाभर में हम अनेक राष्ट्रीय खेलों के समर्थक हैं लेकिन मुझे इस बात को लेकर बेहद खुशी हो रही है कि अब हम भारत में इतने महत्वपूर्ण खेल कार्यक्रम को अपना समर्थन दे रहे हैं।
भारत का यह बहुराष्ट्रीय समूह दुनियाभर में कई खेल कार्यक्रमों को समर्थन देता है और सक्रिय रुप से उन्हें फॉलो करता है। साल 2014 से बीकेटी रोमांचक अमेरिकी मोटर शो मॉन्स्टर जैम के लिए आधिकारिक और विशेष तौर पर टायर मैन्यूफैक्चरर के तौर पर जुड़ा। बीकेटी अनेक यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के साथ टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर जुड़ा रहा है जिनमें सीरी बीकेटी, इटली की बी फुटबॉल लीग, फ्रान्स में लीग 2 और सबसे महत्वपूर्ण, कंपनी ला लीगा, टॉप टीयर स्पेनिश फुटबॉल डिविज़न की ऑफिशियल ग्लोबल पार्टनर बन गई है।


0 टिप्पणियाँ