नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बीसीसीआइ ने आइपीएल 2020 के लीग फेज के सभी मुकाबले का कार्यक्रम जारी किया है। बीसीसीआइ ने आइपीएल के इस सीजन का शेड्यूल जारी करते हुए इस बात की जानकारी भी दे दी है कि कितने मुकाबले दोपहर को खेले जाएंगे और कौन-कौन सी टीमें इन मैचों में भिड़ेंगी।
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को अबू धाबी में पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, पहला डबल हेडर मैच(एक दिन में दो मैच) 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। बीसीसीआइ ने आइपीएल 2020 का शेड्यूल जारी करते हुए इस बात को स्पष्ट किया है कि 57 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट 10 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इन्हीं मैचों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
IPL 2020 के दोपहर के मुकाबलों का शेड्यूल
3 अक्टूबर- शनिवार - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी
4 अक्टूबर - रविवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, शारजाह
10 अक्टूबर - शनिवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबू धाबी
11 अक्टूबर - रविवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई
17 अक्टूबर - शनिवार - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई
18 अक्टूबर - रविवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी
24 अक्टूबर - शनिवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई
25 अक्टूबर - रविवार - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई
31 अक्टूबर - शनिवार - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
01 नवंबर - रविवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबू धाबी


0 टिप्पणियाँ