Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23 सितंबर, 2020 को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मंत्रिमंडल ने श्री सुरेश सी. अंगड़ी की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा।

कैबिनेट ने आज निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया:

 “मंत्रिमंडल ने 23 सितंबर2020 को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन सेराष्ट्र ने एक प्रख्यात नेताएक शिक्षाविदएक प्रतिष्ठित सांसद और एक सक्षम प्रशासक खो दिया है।‘’

जून, 1955 को कर्नाटक राज्य के बेलगावी जिले के केके कोप्पाक गांव में जन्मेश्री अंगड़ी ने एस.एस.एस.समिति कॉलेजबेलगावी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद राजा लखमगौड़ा लॉ कॉलेजबेलगावी से कानून की डिग्री प्राप्त की।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप मेंवे 1996 में पार्टी की बेलगावी जिला इकाई के उपाध्यक्ष बने । 2001 में उन्होंने बेलगावी जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया और 2004 में बेलगावी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने तक वह इस पद पर बने रहे। वह मतों के बड़े अंतर से जीतकर 14वीं लोकसभा के सदस्य बने। वह 2009, 2014 और 2019 में बेलगावी से लोकसभा के लिए पुन:निर्वाचित हुए ।

उन्होंने ने खाद्यउपभोक्ता मामलों और सार्वजनिक वितरणमानव संसाधन विकासऔर रक्षा की स्थायी समितियों के सदस्य के रूप में तथा वित्त मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया । उन्होंने संसद सदस्यों के पेंशनवेतन और भत्तों की संयुक्ति समितिकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समितिसदन समिति और याचिका समिति के सदस्यों के रूप में भी कार्य किया। श्री अंगड़ी मई, 2019 में केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री बने।

उनकी उद्योगकृषि और गरीबों के लिए शिक्षा में विशेष रुचि थी और वह अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रहे। वर्ष 2009 से वह सुरेश अंगड़ी एजुकेशन फाउंडेशनबेलगाम के अध्यक्ष थे। उन्हें पढ़ने और भ्रमण का शौक था।

सरकार और सम्पूर्ण राष्ट्र की ओर से मंत्रिमंडल शोक संतप्त परिवार के प्रति हृदय से शोक संवेदना व्यक्त करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ