Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित,ट्वीट कर दी जानकारी,

पणजी । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस (COVID-19)से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।सावंत ने ट्वीट करके कहा कि मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। हालांकि, कोरोना के लक्षण नहीं है और इसलिए मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मैं घर से काम करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे करीबी संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह है।

बता दें कि प्रमोद सावंत से पहले कई राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। शिवराज और येदियुरप्पा ठीक भी हो चुके हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ