Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

राजीव कुमार भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया...

नई दिल्ली . भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को भारत निर्वाचन आयोग में जोइन करेंगे। राजीव कुमार पूर्व वित्त सचिव रहे हैं। उनको पिछले महिने नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्‍त कर दिया था, जहां मंगलवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्‍ती की जानकारी विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करके दी थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी। राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी हैं।

राजीव कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने पिछले तीन दशकों में कई सेक्टरों में नौकरशाह के तौर पर काम किया है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने की केंद्र की योजना को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने प्रधानमंत्री जनधन और मुद्रा ऋण जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी काफी काम किया है। राजीव कुमार मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे एक फरवरी, 1993 से एक जून, 1996 तक रांची के उपायुक्त रहे। इसके अलावा वे कार्मिक विभाग में विशेष सचिव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक और उद्योग निदेशक समेत झारखंड भवन, नई दिल्ली में अतिरिक्त स्थानीय आयुक्त और स्थानीय आयुक्त पद पर रहे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वर्ष 2012 से उन्होंने वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव और विशेष सचिव की जिम्मेदारी निभाई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ