Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

कोरोनावायरस अपडेट : फिर से 78 हजार से ज्यादा मामले, 29 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक...

नई दिल्ली । देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) के 78 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 37 से ज्यादा से हो गई है। वहीं 29 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से बुधवार (2 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में  78 हजार 357 में नए मामले सामने आए हैं और 1045 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 62 हजार 026 मरीज ठीक हुए और 10 लाख 12 हजार 367 सैंपल टेस्ट हुए। बता दें कि एक दिन पहले 70 हजार से कम मामले सामने आए थे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 37 लाख 69 हजार 524 मामले सामने आ गए हैं और 66 हजार 333 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से आठ लाख एक हजार 282 एक्टिव केस हैं। वहीं 29 लाख 19 हजार नौ लोग ठीक हो गए हैं। अब तक कुल चार करोड़ 43 लाख 37 हजार 201 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस 21.26 फीसद, रिकवरी रेट 76.98 फीसद और डेथ रेट 1.76 फीसद है।

महाराष्ट्र में आठ लाख से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख को पार कर गया है। राज्य में और 15,765 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या आठ लाख आठ हजार 306 हो गई है। 320 नई मौतों के साथ अब तक मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 24,903 हो गई है। इस दौरान 10,978 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है और अब तक स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर पांच लाख 84 हजार 537 हो गई है। एक लाख 98 हजार 866 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गुजरात में रिकॉर्ड 1,310 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97,629 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 3034 लोगों की जान भी इस महामारी से जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच हजार से अधिक नए मामले 

उत्तर प्रदेश में लगातार पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में फिर 5571 नए केस मिले हैं और अब तक पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या दो लाख 35 हजार 757 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3,542 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार से नए मरीज  

आंध्र प्रदेश में लगातार मामलों का बढ़ना जारी है। 10,368 नए केस के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 4.45 लाख को पार कर गया है। 4,053 मरीजों की जान भी जा चुकी है और 3.40 लाख के करीब ठीक भी हो चुके हैं। कर्नाटक में 9058 नए केस मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या 3.51 लाख से अधिक हो गई है। राज्य के और दो मंत्री संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु में भी 5,928 नए केस मिले हैं और कुल मामले 4.33 लाख को पार कर गए हैं। राज्य में अब तक 7,418 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3.74 लाख मरीज अभी तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ