Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, टॉप-5 में शामिल

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस-2019 रैंकिंग में देश में चौथा स्थान हासिल हुआ है. एमपी (MP) को ये उपलब्धि साल 2018 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के लिए हुए कामों के आधार पर मिली है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: आन्ध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश व तेलंगाना आये हैं. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस-2019 की रेंकिंग की घोषणा नई दिल्ली के नये मीडिया सेंटर में 5 सितम्बर, 2020 को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान के चौथे संस्करण में की. कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी और सोम प्रकाश भी मौजूद रहे.

बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के कार्यान्वयन के आधार पर राज्यों की रेंकिंग साल 2015 में शुरू हुई थी. 2018 की अवधि में सुधार के लिये 187 बिन्दु निर्धारित थे, जिन पर मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया पर आधारित था. मध्य प्रदेश ने पिछली रेंकिंग की तुलना में 3 स्थानों की छलांग लगाई है और इस बार जारी रेंकिंग में सातवें स्थान से ऊपर उठकर चौथा स्थान हासिल किया है. बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2018-19 में टॉप 10 राज्यों में आन्ध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और गुजरात शामिल हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ