Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 83,883 COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 1,043 की मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा 83,883 नए केस सामने आए. इससे, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार चला गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 83,883 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह एक दिन में आए कोरोना मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस दौरान, 1043 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है. वहीं, देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 67,376 पर पहुंच गया है. 

आंकड़ों के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 77.08 प्रतिशत पर पहुंच गया है. कुल संक्रमितों में एक्टिव मरीज़ों की हिस्सेदारी 21.16 फीसदी है. म़त्यु दर 1.74 प्रतिशत जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.15 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 68,584 मरीज़ ठीक हुए हैं. देश में अब तक कुल 29,70,492 मरीज़ कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं.  भारत में COVID-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 8,15,538 है.

बीते 24 घंटों में अब तक के सबसे ज़्यादा नए मामले सामने आने के साथ ही सबसे ज़्यादा टेस्टिंग भी हुई है. पिछले 24 घंटे में 11,72,179 टेस्ट हुए. अब तक कुल 4,55,09,380 नमूनों की जांच की गई है. बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोनावायरस से तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है.

sourcelink

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ