नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड (Railway Board) के अध्यक्ष वी के यादव ने शनिवार को कहा कि रेलवे करीब 1.40 लाख पदों पर भर्ती के लिये 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराना शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि इन पदों के लिये करीब 2.42 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 35208 पद गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) जैसे गार्ड, कार्यालय लिपिक, वाणिज्यिक लिपिक और अन्य, 1663 पद पृथक और मंत्रालयी श्रेणी जैसे आशुलिपिक आदि और 1,03,769 पद वर्ग-एक के हैं जिनमें पटरियों का रखरखाव करने वाले, प्वाइंटमैन आदि आते हैं.
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के कारण अब तक परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी थी. यादव ने कहा, तीनों श्रेणियों के पदों के लिये कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी.
रेलवे में विभिन्न पदों की सभी 3 श्रेणियों के लिये भर्ती प्रक्रिया के आवेदनों की जांच पूर्ण की जा चुकी है, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से शुरु किया जायेगा। pic.twitter.com/FUqXkfjxl7
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 5, 2020


0 टिप्पणियाँ