मोदी सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग की 26 अगस्त को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आयोग के 'निर्यात तत्परता सूचकांक 2020 में गुजरात शीर्ष पर है, जबकि महाराष्ट्र का दूसरा और तमिलनाडु का तीसरा स्थान है। रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष 10 स्थानों में आठ तटीय राज्यों में छह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसका उद्देश्य चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना, सरकारी नीतियों की प्रभावशीलता को बढ़ाना और एक सुविधाजनक नियामक ढांचे को बढ़ावा देना है। यह रिपोर्ट भारतीय राज्यों की निर्यात तत्परता और प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है।
गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु शीर्ष पर
ईपीआई ने दिखाया है कि अधिकांश भारतीय राज्यों ने निर्यात विविधता, यातायात व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के पैमाने पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अधिकांश अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य तटीय राज्य हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को शीर्ष तीन स्थान मिले हैं।
केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने गोवा और चंडीगढ़ के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
NITI Aayog के उपाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार ने कहा कि भारत में विश्व बाजार में एक मजबूत निर्यातक बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि ईपीआई सूचकांक इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए विभिन्न राज्यों की क्षमता को मापता है।
NITI Aayog के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अभिताभ कांत ने कहा कि निर्यात तत्परता सूचकांक पर आधारित एक प्रयास है जो देश के विभिन्न हिस्सों में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख बिंदुओं की पहचान करेगा।


0 टिप्पणियाँ