नई दिल्ली। IIT दिल्ली ने JEE एडवांस परीक्षा 2020 देने वाले छात्रों का समर्थन करने के लिए एक शुरुआत की है। संस्थान ने इसके लिए एक वेब पोर्टल बनाया है ताकि सितंबर में होने वाली JEE एडवांस्ड परीक्षा में जरूरतमंद छात्रों की मदद की जा सके। जेईई एडवांस 2020 परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। संस्थान ने अपने समुदाय के लोगों से छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में मदद करने के लिए कहा है। पोर्टल लॉन्च होने के बाद ही छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए मदद मांग सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण 11 सितंबर से शुरू होगा।
लोगों की मदद के लिए दी गई सलाह
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, IIT दिल्ली के निदेशक वी राम गोपाल राव ने कहा, 'मनुष्य के रूप में, इस कठिन समय में हमें एक दूसरे के साथ खड़े होना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मैं गांव में हूं और मेरे पास एक कार है, तो मैं एक गरीब बच्चे को लाऊंगा जो एक निजी टैक्सी का खर्च नहीं उठा सकता है और उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ दूंगा । और ये सब काम मैं मुफ्त में करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि परीक्षा खत्म होने के बाद मुझे इस तरह की कई कहानियां सुनने को मिलेंगी।


0 टिप्पणियाँ