Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

कोरोनावायरस: कोरोनवायरस के 76,472 नए मामले, पिछले 24 घंटों में 1021 मौतें...

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.47 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 8.36 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34,63,972 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 76,472 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान देश में 1021 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 26,48,998 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 62,550 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

sourcelink

लेटेस्ट न्यूज़,वेकन्सी,स्टडी मटेरियल पाने के लिए Subscribe करें  : Subscribe to gkfunda4u by Email

 टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें - gkfunda4u

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ