राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की घोषणा: भारत सरकार ने न्यायमूर्ति (retd) मुकुंदकम् शर्मा (सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश के अनुसार, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की घोषणा की है। खेल में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कारों को 29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल के माध्यम से विशेष रूप से आयोजित किए जाने वाले एक समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
इन खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार -
राजीव गांधी खेल रत्न : रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) : धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (बॉक्सिंग), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा लिफ्टर), नरेश कुमार (टेनिस), ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी) : जूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय, (मलखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हंडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)
अर्जुन पुरस्कार : अतानु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक, लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अजय आनंत सावंत (घुड़सवारी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी) सरिका सुधाकर काले (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस) दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (ल्यूज), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)
ध्यानचंद पुरस्कार : कुलदीप सिंह भुल्लर, जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप गंधे, तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा, लक्खा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलीट), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), सचिन नाग (तैराकी), नंदन पाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़


0 टिप्पणियाँ