Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

UCCN के सदस्य बने मुंबई और हैदराबाद


यूनेस्को ने मुंबई और हैदराबाद को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) के सदस्य के रूप में नामित किया है जिसमें मुंबई को फ़िल्म व हैदराबाद को पाक कला के क्षेत्र में शामिल किया गया है। UCCN के अंतर्गत 7 श्रेणियां शिल्प और लोक कला, डिज़ाइन, फिल्म, पाक कला, संगीत, मीडिया कला और साहित्य हैं।

इससे पहले, 3 भारतीय शहरों को UCCN के सदस्यों के रूप में मान्यता दी गई थी, जिनके नाम हैं- जयपुर-शिल्प और लोक कला (2015), वाराणसी-संगीत का सृजनात्मक शहर (2015), चेन्नई-संगीत का सृजनात्मक शहर (2017)। UCCN की स्थापना 2004 में की गयी थी, यह उन शहरों का एक नेटवर्क है जो अपने देशों में संपन्न, सांस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केंद्र हैं। UCCN में अब कुल 246 शहर शामिल हैं।
यूनेस्को की अध्यक्ष: ऑड्रे एज़ोले
 स्थापित: 16 नवंबर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ