आईएमडी की नवीन विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 59 वें पायदान पर आ गया है। जीवन गुणवत्ता और शिक्षा पर खर्च में कमी इसकी वजह है। कुल 63 देशों की इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है। यह रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रदर्शन पर आधारित है। इसमें निवेश एवं विकास , लोगों के बीच उसकी अपील और तत्परता है।
ब्रिक्स देशों में भी भारत पीछे है। सूची में चीन (42 वें), रूस (47 वें) और दक्षिण अफ्रीका (50 वें) पायदान पर है। गुणवत्तापूर्ण जीवन की कमी, प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें बनाकर रखने में अर्थव्यवस्था की कम प्राथमिकता की वजह से भारत की स्थिति में तेज गिरावट आई है।
Rank Country Name
1 Switzerland
2 Denmark
3 Sweden
4 Austria
5 Luxembourg
59th India


0 टिप्पणियाँ