संयुक्त मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी (Kailash Joshi) के निधन पर छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय जोशी के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। बतादें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का लंबी बीमारी के बाद भोपाल के एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
यह जानकारी मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं उनके बेटे दीपक जोशी ने दी। उन्होंने कहा, मेरे पिताजी का बंसल अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। वह 1977-1978 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।


0 टिप्पणियाँ