भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच 4 नवम्बर को इंडोनेशिया के सुराबाया में “समुद्र शक्ति” नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना तथा दोनों देशों के बीच इंटरओपेराबिलिटी में वृद्धि करना है। यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।
इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का पनडुब्बी रोधी युद्धक कॉरवेट – INS कामोरता और इंडोनेशियाई युद्धक जहाज KRI उस्मान हारून ने भाग लिया.
इस संयुक्त युद्धाभ्यास में आपसी तालमेल, भू-तल पर युद्धाभ्यास, वायु में रक्षा अभ्यास, हथियार फायरिंग ड्रिल, हेलिकॉप्टर संचालन एवं बोर्डिंग ऑपरेशन शामिल था. अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग का विस्तार करना, अंतर-क्षमता को बढ़ाना और प्रशिक्षणों का आदान-प्रदान करना था.
भारत और इंडोनेशिया के बीच इस युद्धाभ्यास सहमति मई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान बनी थी. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक सामरिक साझेदार पर बल दिया था.


0 टिप्पणियाँ