Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

सुधीर मित्तल होंगे जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अगले अध्यक्ष


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मित्तल और शांतिकुमार सिंह को जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के क्रमशः अध्यक्ष और महासचिव के रूप में चुना गया।

सुधीर मित्तल पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जो GFI के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर 2003 से 2007 तक कार्य कर चुके हैं । वे 2014 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में नियुक्त हुए थे और 2018 में उन्हें आयोग का अध्यक्ष चुना गया था। शांतिकुमार मणिपुर के राष्ट्रीय स्तर के पूर्व जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 2011 से 2015 तक GFI के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और फिर 2015 के चुनावों में सचिव चुने गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ