Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

‘क्वाड’ देशों का पहला आतंकरोधी संयुक्त अभ्यास का आयोजन दिल्ली में किया गया


‘क्वाड’ देशों (भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया) का पहला आतंकरोधी संयुक्त अभ्यास का आयोजन 21 और 22 नवंबर को दिल्ली में किया गया. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अभ्यास की मेजबानी की. इस अभ्यास का नाम CT-TTX (counter-terrorism table-top exercise) दिया गया था.

CT-TTX का उद्देश्य संभावित नए आतंकी खतरों के मद्देनजर आतंकरोधी प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करके उसे पुष्ट करना था. इस संयुक्त अभ्यास के जरिये सदस्य देश के आतंकवाद से निपटने के सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों की पहचान करने में मदद मिलेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ