न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। न्यायमूर्ति रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश, अनिरुद्ध बोस को मई में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। जस्टिस डॉ. रवि रंजन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश भी रह चुके।
उन्हें 14 जुलाई, 2008 को पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। बाद में, उन्हें 16 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक साल की संक्षिप्त अवधि के लिए पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया।


0 टिप्पणियाँ