Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

महाराष्ट्र: भाजपा विधायक कालिदास कोलंबर बने प्रोटेम स्पीकर

महाराष्ट्र का सियासी दांव पूरी तरह से पलट गया है। भाजपा की एनसीपी के साथ गठबंधन की सरकार महज 80 घंटों में गिर गई। वहीं NCP, शिवसेना और कांग्रेस के गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे को चुना है। वे 28 नवंबर को शाम 6.40 बजे शिवाजी पार्क में सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज सुबह 8 बजे राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर आज सुबह 8 बजे विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

गठबंधन के तीन प्रतिनिधियों ने आज राज्यपाल को अपने समर्थन का पत्र सौंपा। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे का ऐलान किया। देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने 23 तारीख (शनिवार) की सुबह राजभवन में शपथ ली थी। वे चार दिन ही सीएम रह पाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर कल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इधर, राज्यपाल ने बुधवार सुबह 8 बजे ही विधानसभा सत्र बुलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ