Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को पहली महिला न्यायाधीश एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त गया


भारतीय सेना में पहली बार किसी महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की है. लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को भारतीय सेना की महिला न्यायाधीश एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. वह सैन्य कानूनी विशेषज्ञ के रूप में पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स की सरकार को अपनी सेवाएं देंगी. यह पहला मौका है जब भारतीय सेना में किसी महिला न्यायाधीश को नियुक्त किया गया है.

यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि इससे पहले किसी भी महिला को न्यायाधीश के तौर पर भारतीय सेना में नियुक्त नहीं किया गया था. ज्योति शर्मा विदेश से जुडे़ मामले देखेंगी. भारत में न्यायाधीश एडवोकेट जनरल अधिकारी का पद सेना के लेफ्टिनेंट को दिया जाता है. ये सेना का न्यायिक प्रमुख होते हैं. भारतीय सेना की न्यायाधीश एडवोकेट जनरल एक अलग शाखा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ