Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का दूसरा अधिवेशन नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया


अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का दूसरा अधिवेशन 31 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया. सम्‍मेलन में बिजली मंत्री और सौर गठबंधन के अध्‍यक्ष आरके सिंह ने सौर ऊर्जा के बढ़ते महत्‍व का उल्‍लेख किया. इस अधिवेशन में इरिट्रिया तथा सेंट किटिज एण्‍ड नेविस ने अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के लिए समझौते पर हस्‍ताक्षर किए. इन दोनों देशों के शामिल हो जाने के बाद अब इसकी सदस्‍य संख्‍या 83 हो गई है.

पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत और फ्रांस ने मिलकर अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन की स्‍थापना की थी. पर्यावरण को स्‍वास्‍थ्‍य के अनुकूल बनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की उद्देश्य से इस संगठन की स्थापन की गयी है. इस वर्ष संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 175 गीगावाट करने और बाद में इसे 450 गीगावाट करने का संकल्‍प लिया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ