आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने 14 नवम्बर को ‘नाडु-नेडु’ और ‘अम्मा वोडी’ योजना की शुरुआत की. ‘नाडु-नेडु’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी.‘नाडु-नेडु’ योजना का कुल बजट बारह हजार करोड़ रुपए रखा गया है.
मुख्यमंत्री रेड्डी ने जनवरी 2020 से ‘अम्मा वोडी’ नामक एक और योजना शुरू करने की भी घोषणा की. इसके तहत कक्षा 12 तक लगातार अपने बच्चों को स्कूल भेजने वाली माताओं को सहायता दी जाएगी.


0 टिप्पणियाँ