अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, 2019 में गुयाना की वृद्धि 4.4% तक बढ़ने के बाद 2020 में गुयाना की जीडीपी 86% से अधिक पहुँचने का अनुमान है। यह अनुमानित वृद्धि गुयाना में एक्सॉन मोबिल कॉर्प द्वारा तेल की खोज के बाद हुई थी। गुयाना की अर्थव्यवस्था पांच साल के भीतर तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना हैं।
2020 में गुयाना की जीडीपी चीन की जीडीपी की तुलना में चौदह गुना बढ़ जाएगी। गुयाना 2020 में पेट्रोलियम राजस्व से 300 मिलियन डॉलर का अनुमान लगा रही है। ये दक्षिण अमेरिका का देश है जिसकी आबादी 7,80,000 है और ब्राजील और वेनेजुएला इसके पड़ोसी देश हैं। तेल क्षेत्र पांच वर्षों के भीतर अर्थव्यवस्था के लगभग 40% हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4 बिलियन डॉलर को पार कर सकता है और इसके 2024 तक लगभग 15 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की संभावना हैं।
गुयाना के राष्ट्रपति: डेविड ए.ग्रेंजर; गुयाना के प्रधान मंत्री: मूसा नागामुटू
गुयाना की राजधानी: जॉर्ज टाउन; गुयाना की मुद्रा: गुयानीज डॉलर


0 टिप्पणियाँ