Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

फ्रीडम ऑन नेट 2019 रिपोर्ट


हाल ही में द फ्रीडम हाउस ने ‘फ्रीडम ऑन नेट’ नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में जुलाई 2019 से मई 2019 के बीच विश्व भर में इन्टरनेट पर स्वतंत्रता की स्थिति का वर्णन किया गया। भारत ने इस रिपोर्ट में 55 का ओवरआल स्कोर हासिल किया है, भारत को ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ श्रेणी में रखा गया है।


पाकिस्तान ने 26 का स्कोर प्राप्त किया है, पाकिस्तान ‘स्वंतंत्र नहीं’ देशों की श्रेणी में लगातार नौवें वर्ष भी कायम है।
चीन को इस सूचकांक में 10 का स्कोर प्राप्त हुआ है, चीन को भी ‘स्वतंत्र नहीं’ देशों की श्रेणी में रखा गया है। इन्टरनेट पर स्वतंत्रता के मामले पर चीनी की स्थिति सबसे खराब है।
65 देशों के मूल्यांकन में 33 देशों की स्थिति में गिरावट आई, जबकि 16 देशों में इन्टरनेट पर स्वतंत्रता की स्थिति में सुधार हुआ है।
अमेरिका को 77 का ओवरआल स्कोर प्राप्त हुआ है। अमेरिका को सरकारी सेंसरशिप से मुक्त बताया गया है।
मलेशिया तथा अर्मेनिआ जैसे देशों में इन्टरनेट  स्वतंत्रता में सुधार हुआ है।
आइसलैंड 95 के ओवरआल के स्कोर के साथ पहले स्थान पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ