भारत और उज्बेकिस्तान के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2019’ उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 4 से 13 नवम्बर तक चिरचिक प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है. दोनों देशों के बीच पहली बार आयोजित यह संयुक्त अभ्यास आतंकवाद से निपटने के तौर तरीकों पर केंद्रित है.
इस सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सशस्त्र सेनाएं अपने बेहतरीन अनुभवों को साझा करते हुए प्रभावी परिचालन के तरीके हासिल करेंगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उज्बेकिस्तान के रक्षामंत्री मेजर जनरल बखोदिर निज़मोविच कुरबानोफ ने इससे जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.


0 टिप्पणियाँ