Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

मणिपुर में किया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म मार्ट 2019 का आयोजन


मणिपुर में आठवें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन इम्फाल में 22-25 नवम्बर के दौरान किया जायेगा। इसके द्वारा देश में उत्तर-पूर्वी भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जायेगा। पिछली वर्ष इसका आयोजन त्रिपुरा में किया गया था।

उत्तर-पूर्वी भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम राज्य आते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म मार्ट 2019
इस इवेंट का उद्घाटन राज्य पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह द्वारा 23 नवम्बर को किया जायेगा। इस तीन दिवसीय पर्यटन मेले में बांग्लादेश, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और रूस समेत 18 देशों के 60 से अधिक टूर ऑपरेटर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों के 70 टूर ऑपरेटर तथा अन्य राज्यों से 30 टूर ऑपरेटर भी इस पर्यटन मार्ट में हिस्सा लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ