Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

ब्रासीलिया में 11वें ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील में 13 नवम्बर, 2019 को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा व्यापारी प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीम ‘नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ है।
इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों में आपसी सहयोग तथा आर्थिक विकास के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। शिखर सम्मेलन के अंत में संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जायेगा।


ब्रिक्स (BRICS – Brazil, Russia, India, China & South Africa) तेज़ी से उभरती हुई विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, आरम्भ में इसमें ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन शामिल थे। 2010 में इस समूह में दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया। 2018 में ब्रिक्स देशों का सकल घरेलु उत्पाद (GDP)18.6 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि विश्व जीडीपी का 23.2% है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ