Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

श्रीलंका को FATF की ग्रे लिस्ट से हटाया गया

FATF ने श्रीलंका को ग्रे लिस्ट से हटा दिया है, यह निर्णय श्रीलंका द्वारा वित्तीय सुरक्षा पर कदम उठाने के बाद लिया गया।

श्रीलंका को 2011 में FATF की ब्लैकलिस्ट में डाला गया था। 2012 में श्रीलंका को वित्तीय सुरक्षा पर कोई भी योजना न होने के कारण खतरनाक देशों की सूची में शामिल किया गया था। बाद में 2016 में श्रीलंका की समीक्षा की गयी थी। इसके बाद श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक तथा वित्तीय संस्थानों साथ मिलकर देश की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF)
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स धन शोधन पर एक अंतरसरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1989 में की गयी थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष मार्शल बिलिंगसी हैं। इसकी स्थापना का शुरूआती उद्देश्य धन शोधन का सामना करने के लिए नीति निर्माण करना था। वर्ष 2001 में इसके कार्यक्षेत्र में आतंकवादी फंडिंग को भी शामिल किया गया। वर्तमान में इसमें 38 सदस्य देश शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ