Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वित्तीय तथा डिजिटल साक्षरता के लिए ‘प्रगति रथ’ को रवाना किया


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डिजिटल साक्षरता अभियान आरंभ करते हुए एचडीएफसी बैंक (HDFC bank) के ‘प्रगति रथ’ को रवाना किया। बैंक द्वारा आरंभ एक माह के इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों को वित्तीय व डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  ने कहा कि यह ‘प्रगति रथ’ एचडीएफसी बैंक का एक सराहनीय प्रयास है, जिसके द्वारा लोगों को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता (financial and digital literacy) अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह विशेष रथ एलईडी से सुसज्जित है तथा इसके माध्यम से ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ