Ticker

5/छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी/ticker-posts

हरियाणा के विधानसभा चुनावों के परिणाम


24 अक्टूबर, 2019 को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणामों की घोषणा की गयी। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। परन्तु भाजपा बहुत हासिल करने से चूक गयी।
90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 40  सीटें प्राप्त हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 31 सीटें प्राप्त हुई हैं। जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें प्राप्त हुई हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत प्राप्त हुई है। इंडियन नेशनल लोक दल को भी एक सीट प्राप्त हुई है।  इन चुनावों में 7 स्वतंत्र उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं।
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमे से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए जबकि 17 सीटें अनुसूचित जाति  के लिए आबंटित की गयी हैं। हरियाणा में लगभग 1.82 करोड़ मतदाता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ